जुलाई 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची जानें

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
instagram Group Follow Us
Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, देश में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को बंद रहते हैं। आम तौर पर, बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं।

इसके अलावा, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बैंक बंद रहते हैं। ये छुट्टियां राज्यवार तय की जाती हैं, इसलिए किसी भी बैंक शाखा में जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की सूची देखना ज़रूरी है। आज के बाद 29 जून रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे और फिर 30 जून को रमना के अवसर पर मिज़ोरम में बैंक की छुट्टी रहेगी।

हालांकि, बैंक शाखाओं के बंद होने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि एटीएम, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ हमेशा की तरह चालू रहेंगी। ग्राहक इन माध्यमों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बिल भुगतान, बैलेंस चेक जैसे ज़रूरी काम आसानी से कर सकते हैं। लेकिन चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, कैश जमा या निकासी जैसे कामों के लिए शाखा में जाना होगा, जो छुट्टी के कारण संभव नहीं होगा।

Read Also:-  गुजरात के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

जून महीने की बात करें तो इस दौरान बैंकों में कई छुट्टियां रहीं। 7 जून को बकरीद (ईद-उल-जुहा) के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहे। 11 जून को संत गुरु कबीर जयंती और सागा दावा के कारण सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहे। 27 जून को रथ यात्रा और कांग के कारण ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहे। वहीं 30 जून को रमना नी के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। जुलाई महीने में भी बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे, जिसमें चार रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल रहेगा और बाकी सात दिन क्षेत्रीय छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान करें।

Read Also:-  ऑनलाइन समाचार पत्र आसानी से कैसे पढ़ें?

यहां देखें जुलाई में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट:

  • 3 जुलाई 2025 (गुरुवार) को खारची पूजा के मौके पर अगरतला (त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 5 जुलाई 2025 (शनिवार) को गुरु हरगोबिंद जी की जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी.
  • 14 जुलाई 2025 (सोमवार) को बेह देइनखलाम त्योहार की वजह से शिलॉन्ग (मेघालय) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 जुलाई 2025 (बुधवार) को हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून (उत्तराखंड) में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा.
  • 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) को यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर शिलॉन्ग (मेघालय) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को केर पूजा के कारण अगरतला (त्रिपुरा) में बैंकिंग सर्विस उपलब्ध नहीं होंगी.
  • 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को द्रुकपा त्शे-जी मनाए जाने के चलते गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे.
Read Also:-  गुजरात के किस क्षेत्र में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान है?

बता दें कि ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के लिए हैं, इसलिए आपके शहर में बैंक खुले भी हो सकते हैं.इन छुट्टियों का असर सिर्फ उन्हीं राज्यों में पड़ेगा जहां यह त्योहार मनाए जाते हैं. बाकी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे. ऐसे में जरूरी है कि बैंक विजट से पहले छुट्टी की लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें.

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારા વોટ્સઅપ ગ્રુપમાં જોડાવ.                                       Join Whatsapp