PMMVY 2025 अब सरकार माँ बनने वाली महिला को 11,000 रुपये की सहायता देगी

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now
instagram Group Follow Us
Spread the love

बात करेंगे ऐसी योजना की जो गर्भवती और नई मां ओं को आर्थिक सहायता देती है। इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना यानी पीएमएमवीवाई (PMMVY)।

कैसे काम करती है? यह आपको कैसे आर्थिक सहायता देती है और इसमें आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) आखिर है क्या?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार की एक खास योजना है। जो साल 2017 में शुरू हुई थी। इसे महिलाओं एवं बाल विकास मंत्रालय चलाता है। इस योजना का मकसद है गर्भवती और दूध पिलाने वाली मां ओं को पैसे में सहायता देना। ताकि वह अपने और अपने बच्चे का अच्छे से ध्यान रख सकें। इससे मां बच्चे की सेहत बेहतर होती है और अस्पताल में डिलीवरी को बढ़ावा मिलता है। यह योजना पूरे देश में लागू है।

पीएमएमवीवाई (PMMVY) योजना का फायदा किन-किन को मिल सकता है? इस योजना के लिए कौन पात्र है?

  1. सबसे पहला यह कि योजना उन महिलाओं के लिए है जो पहली बार मां बन रही हैं। यानी यह योजना आपके पहले जीवित बच्चे के लिए है। लेकिन ध्यान दें कुछ राज्यों जैसे महाराष्ट्र में दूसरी बेटी के लिए भी योजना लागू की गई है। अगर आपके राज्य में भी ऐसा नियम है तो आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से जरूर पूछें।
  2. दूसरी बात करते हैं उम्र की। इस योजना में महिलाओं की उम्र 19 साल या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए। 19 साल से कम उम्र की गर्भवती महिलाएं इस योजना के लिए योग्य नहीं मानी जाती।
  3. फिर आते हैं तीसरे क्राइटेरिया पर जो है आमदनी की। अगर आमदनी की बात करें तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके परिवार की सालाना आमदनी ₹8 लाख से कम होनी चाहिए। यह योजना खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए बनाई गई है।
Read Also:-  भाद्रवी पूनम के चंद्रग्रहण के कारण गुजरात के मंदिरों में दर्शन के समय में क्या परिवर्तन होगा?

पीएमएमवीवाई (PMMVY) का कैसे करे रजिस्ट्रेशन?

अब बात करते हैं रजिस्ट्रेशन की। आपको अपने प्रेगनेंसी को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी हेल्थ सेंटर में रजिस्टर करवाना होगा। यह रजिस्ट्रेशन गर्भावस्था के पहले 150 दिनों में करवाना जरूरी है।

पीएमएमवीवाई (PMMVY) योजना फायदा कोन नहीं ले सकता?

अगर आप या आपका पति केंद्र या फिर राज्य सरकार की नौकरी में है या फिर आप पहले से ही किसी दूसरी ऐसी योजना जैसे जननी सुरक्षा योजना का पूरा फायदा ले रही हैं तो आप इस योजना के लिए योग्य नहीं मानी जाएंगी। लेकिन अगर आप जननी सुरक्षा योजना का आंशिक लाभ ले रही हैं तो दोनों योजनाओं को मिलाकर आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है।

Read Also:-  आयुर्वेदिक पुस्तक 2025 डाउनलोड करें

अब दूसरे पात्र पर बढ़ते हैं वो है कि अगर प्रेगनेंसी के दौरान कोई दिक्कत हो जाती है जैसे अबॉर्शन या फिर बच्चे का जन्म ना होना तो भी कुछ मामलों में आंशिक लाभ मिल सकता है। इसके लिए अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें।

आसान शब्दों में कहें तो अगर आप पहली बार मां बन रही हैं या फिर 19 साल से ज्यादा उम्र है और आपका परिवार आर्थिक रूप से मध्यम या फिर गरीब वर्ग का है तो यह योजना आपके लिए बेहद शानदार होने वाली है।

पीएमएमवीवाई (PMMVY) योजना के फायदे क्या है?

पीएमएमवीवाई (PMMVY) के तहत आपको ₹5000 की मदद मिलती है जो सीधे आपके बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस खाते में आती है। यह पैसे तीन किस्तों में आपको मिलेंगे।

  1. पहली किस्त ₹1000 की होगी। गर्स्था के पहले 5 महीने में रजिस्ट्रेशन और एमसीपी कार्ड जमा करने पर आपको यह पैसा मिलेगा।
  2. दूसरी किस्त होगी ₹2000 की। बच्चे का जन्म रजिस्टर करने पर 14 दिन के अंदर आपको यह पैसा मिलेगा।
  3. तीसरी किस्त है ₹2000 की। बच्चे के पहले टीकाकरण यानी छ हफ्ते में आपको यह पैसा मिलेगा। साथ ही जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलकर ₹6000 तक मिल सकते हैं। आंगनबाड़ी से मुफ्त पोषण जैसे आयरन की गोलियां या फिर खाने का सामान भी मिलता है।
Read Also:-  सिर्फ आधार कार्ड पर आपको 80000 तक का लोन मिल सकता है। आवेदन कैसे करें?

पीएमएमवीवाई (PMMVY) योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

  • इस योजना के लिए आवेदन बहुत आसानी से कर सकते हैं।
  • आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर हेल्थ सेंटर जाना होगा।
  • फॉर्म एक भरें और आधार, बैंक खाता और एमसीपी कार्ड जमा करें।
  • ऑनलाइन रजिस्टर करने के लिए इस वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं
  • और अगर आपको मदद चाहिए तो हेल्पलाइन नंबर 1800 11 5500 पर कॉल करें या फिर उमंग ऐप के द्वारा भी आप अपनी चीज को क्लियर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि योजना 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं तक पहुंच चुकी है। तो अगर आप भी इस योजना के लिए योग्य हैं तो आज ही रजिस्टर करें और इसके फायदे उठाएं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

નીચે આપેલા બટન પર ક્લિક કરીને અમારા વોટ્સઅપ ગ્રુપમાં જોડાવ.                                       Join Whatsapp